फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Up to 25 people got chance for admission in professional courses

Jhansi News: व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश के लिए 25 तक मिला मौका

Fri, 15 Sep 2023 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Up to 25 people got chance for admission in professional courses
बीयू कैंपस और कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश की बढ़ी तिथि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक कोर्सों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 25 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

बीयू प्रशासन ने कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के जरिए संचालित कोर्सों एमएससी केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलोजी, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, फॉरेंसिक साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, एमबीए, एलएलएम, एमएससी एग्रीकल्चर साइंस, एमएड, डी फार्मा, एमफार्मा, बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चरल साइंस, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए ऑनर्स, बैचलर इन फिजियोथेरेपी, बीएलएड कोर्स में सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए पांचवें चरण में 15 सितंबर तक प्रवेश कंफर्म कराने का मौका दिया गया था। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि अब 16 सितंबर से कॉलेजों के लॉगइन आईडी पर इन कोर्सों की मेरिट और प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों की सूची दी जाएगी। फिर कॉलेज में रिक्त सीटों पर अभ्यर्थियों 25 सितंबर तक ऑनलाइन प्रवेश कंफर्म करा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को अपने साथ पंजीकरण आईडी और पासवर्ड ले जाना होगा। प्राचार्य अपने स्तर से मेरिट के आधार पर प्रवेश देंगे। वहीं, एमएससी केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलोजी, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, फॉरेंसिक साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, एलएलएम, एमफार्मा कोर्सों में रिक्त सीटों पर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में मेरिट के आधार पर 25 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर 16 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बीएससी व एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस, बीएलएड कोर्सों में रिक्त सीटों पर कॉलेज सीधे प्रवेश नहीं ले सकेंगे। उन्हें रिक्त सीटों की पहले बीयू के प्रवेश सेल को सूचना देनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed