फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   up stf arrest three man who carry ganja in truck in jhansi

यूपीः एसटीएफ ने ट्रक में दवाओं के डिब्बों में गांजा छिपाकर ले जा रहे तीन लोगों को पकड़ा

Sat, 27 Jun 2020 10:59 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Jun 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
up stf arrest three man who carry ganja in truck in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

एसटीएफ, नारकोटिक्स टीम व सीपरी बाजार पुलिस ने शनिवार को ग्वालियर मार्ग पर चेकिंग के दौरान दवा के ट्रक से भारी मात्रा में गांजे की खेप पकड़ी। दवाओं के डिब्बों में छिपाकर गांजा अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। देर शाम पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी रही।

विज्ञापन


एसटीएफ व नारकोटिक्स टीम को ट्रक में छिपाकर गांजा ले जाने की सूचना मिली थी। शनिवार सुबह एसटीएफ लखनऊ टीम के इंचार्ज उपनिरीक्षक करूणेश पांडेय, नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो टीम इंचार्ज निरीक्षक अरविंद ओझा टीम के साथ झांसी पहुंचे। यहां सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता के साथ ग्वालियर मार्ग पर चेकिंग की।
विज्ञापन


इस बीच टीमों ने दवाओं से भरा ट्रक रोका। ट्रक की जांच करने पर दवा के डिब्बों में गांजा मिला। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए तीनों को थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने नाम जिला मथुरा के फरह थाना अंतर्गत रैपुरा गांव निवासी बासुदेव सिंह, रिंकू कुमार व जिला हाथरस के अहबरनपुर गांव निवासी बॉबी कुमार बताए। पूछताछ में पता चला है कि गांजे की खेप आंध्र प्रदेश के एक जिले से अलीगढ़ ले जाई जा रही थी। पूछताछ में पुलिस को कई सुराग मिले हैं। पकड़े गए माल की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।


मोबाइल नंबर से जांच में जुटी एसटीएफ
तीनों लोगों को अलीगढ़ में डिलेवरी देनी थी, लेकिन किसके पास देनी थी, उसकी जानकारी नहीं दे सके। लेकिन, चालक के पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed