फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   up board exam date extend

परीक्षा तिथि बढ़ने से यूपी बोर्ड के 47769 परीक्षार्थियों को राहत

Fri, 16 Apr 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
up board exam date extend
झांसी। पंचायत चुनाव के चलते शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब 24 अप्रैल की जगह आठ मई से परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाओं का कार्यक्रम आगे बढ़ने से 47769 परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली है। परीक्षार्थियों का कहना है कि तारीख आगे बढ़ने से उन्हें तैयारी का और मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 अप्रैल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू करने का एलान किया था। बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली थीं। पंचायत चुनाव के चलते निर्वाचन आयोग ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड से बात की थी। इसके बाद बोर्ड ने आठ मई से परीक्षाएं कराने के लिए कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा के लिए जिले में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, हाईस्कूल में 25381 और इंटरमीडिएट में 22388 समेत कुल 47769 परीक्षार्थी भाग लेंगे। अब परीक्षा कार्यक्रम आगे बढ़ने के बाद परीक्षार्थियों में खुशी है। परीक्षार्थियों का कहना है कि तारीख आगे बढ़ने के बाद तैयारी के लिए कुछ समय और मिल सकेगा। इस दौरान वह पढ़ा हुआ का रिवीजन कर सकेंगे। साथ ही जो विषय छूट गए हैं, उसकी भी बेहतर तैयारी कर अच्छे अंक पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed