{"_id":"65f37a815f1e76abeb061ba4","slug":"up-board-978-candidates-missed-the-third-chance-to-take-the-practical-exam-jhansi-news-c-360-1-jh11002-104420-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 978 परीक्षार्थियों ने छोड़ा प्रयोगात्मक परीक्षा देने का तीसरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 978 परीक्षार्थियों ने छोड़ा प्रयोगात्मक परीक्षा देने का तीसरा मौका
Fri, 15 Mar 2024 04:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
- प्रयोगात्मक परीक्षा देने पहुंचे 143 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पहली बार यूपी बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों को तीसरा मौका दिया था। इसमें बृहस्पतिवार को सिर्फ 143 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा पहले चरण में 25 जनवरी से एक फरवरी तक हुई थी। इसमें 1395 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद परिषद ने परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पहले 16 फरवरी को दूसरा मौका दिया था। इसमें 274 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। यूपी बोर्ड ने पहली बार इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा देने का तीसरा मौका दिया था।
13 और 14 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज में 1121 परीक्षार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। इसमें रसायन विज्ञान के 35, भौतिक विज्ञान की 41, जीव विज्ञान की 36, भूगोल की 23, कंप्यूटर की 2, गृह विज्ञान की 6 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 978 परीक्षार्थियों ने प्रयोगात्मक परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
जिन परीक्षार्थियों की किन्हीं कारणों से प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, उनको बोर्ड ने आखिरी मौका दिया था। अब परिणाम जारी किया जाएगा। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस