फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unsafe food is being served to the passengers at the station as well.

Jhansi News: स्टेशन पर भी यात्रियों को परोसा जा रहा है असुरक्षित भोजन

Mon, 21 Aug 2023 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Unsafe food is being served to the passengers at the station as well.
- ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने में भी लगातार सामने आ रहीं हैं गड़बड़ियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। जबकि, स्टेशन पर भी यात्रियों को पूरे पैसे अदा करने के बाद भी अच्छा खाना नहीं मिल पा रहा है। प्रयोगशाला में हुई जांच में स्टेशन पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों के तीन नमूने फेल हो चुके हैं। इन नमूनों को प्रयोगशाला की रिपोर्ट में अनसेफ बताया गया है।

ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन में लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। गतिमान एक्सप्रेस में शाकाहारी खाने में मांस के टुकड़े पाए गए थे, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने में कॉकरोच निकला था। शनिवार को शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने सब्जी के आलू कच्चे होने और दाल पतली होने की शिकायत रेल प्रशासन से की थी। स्टेशन पर बिकने वाली खान-पान सामग्री की स्थिति तो और भी बदतर है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रेलवे के खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके शुक्ला ने स्टेशन पर संचालित खान-पान की स्टालों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे, जिन्हें प्रदेश की खाद्य परीक्षण एवं विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा गया था। तीन नमूनों की रिपोर्ट फेल हो गई है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में नमूनों को अनसेफ श्रेणी में रखा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूने फेल होने पर तीन स्टॉल संचालकों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed