{"_id":"6a4187231a8b77226506dcfd","slug":"unregistered-clinic-sealed-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-8918-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बगैर पंजीकरण के चल रहा क्लिनिक किया सील, मौके पर बरामद हुए चिकित्सीय उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बगैर पंजीकरण के चल रहा क्लिनिक किया सील, मौके पर बरामद हुए चिकित्सीय उपकरण
Mon, 29 Jun 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:12 AM IST
सार
मऊरानीपुर में लंबे समय से बगैर पंजीकरण के चल रहे क्लिनिक को रविवार को सील कर दिया गया। इस दौरान संचालक सामने नहीं आया।
विज्ञापन
क्लिनिक के बाहर खड़ा प्रशासन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नेहरू नगर में लंबे समय से बगैर पंजीकरण के चल रहे क्लिनिक को रविवार को सील कर दिया गया। इस दौरान संचालक सामने नहीं आया। मौके पर कई चिकित्सीय उपकरण पाए गए।
नगर के नेहरू नगर में काफी समय से बगैर पंजीकरण के हड्डी जोड़ने का क्लिनिक संचालित किया जा रहा था। लगातार मिल रहीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी श्वेता साहू व चिकित्साधीक्षक डॉ. आरजे सिंह की संयुक्त टीम रविवार को मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। जांच के दौरान एक कमरे से अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे चिकित्सकीय उपकरण मिले। संचालक के न मिलने पर टीम ने परिसर को सील कर दिया।
एसडीएम ने बताया कि सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान बिना अनुमति हड्डी जोड़ने से संबंधित उपकरण मिले हैं। मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते कमरे को सील कर दिया गया है। वहीं, चिकित्साधीक्षक ने बताया कि मौके पर जाकर विस्तृत जांच की गई है। पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान का वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन