फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unique announcement against encroachment, 'Councilor Collection' to be launched on 17th

Jhansi News: अतिक्रमण के विरोध में अनूठा एलान, 17 को करेंगे 'पार्षद कलेक्शन' का शुभारंभ

Tue, 14 Jul 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 14 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Unique announcement against encroachment, 'Councilor Collection' to be launched on 17th
झांसी। बड़ा बाजार में अतिक्रमण की समस्या से नाराज वार्ड-59 के पार्षद संजीव गुप्ता ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने 17 जुलाई को सड़क के बीच 'पार्षद कलेक्शन' के शुभारंभ का आमंत्रण पत्र छपवाकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में वितरित किया। वहीं, वार्ड-15 गरियागांव के पार्षद हरिओम मिश्रा ने विकास कार्य शुरू नहीं होने पर नगर निगम परिसर में धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बड़ा बाजार में दुकानों का सामान फुटपाथ तक फैला रहता है। इसके आगे ठेले और डिवाइडर पर पटरी दुकानदारों के कब्जे से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। नगर निगम की ओर से क्षेत्र का सुंदरीकरण भी कराया गया, लेकिन अतिक्रमण की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। पार्षद संजीव गुप्ता इस संबंध में पहले भी नगर निगम अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने 'पार्षद कलेक्शन' के शुभारंभ का आमंत्रण पत्र वितरित किया। इसमें लिखा है कि 17 जुलाई को दोपहर एक बजे मालियों के चौराहे पर बीच सड़क दुकान का शुभारंभ नगर निगम अधिकारियों से कराया जाएगा। पत्र में व्यंग्यात्मक रूप से यह भी उल्लेख किया गया है कि सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक यदि नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता पहुंचेगा तो दुकान बंद कर दी जाएगी और उसके जाने के बाद फिर खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वार्ड-15 गरियागांव के पार्षद हरिओम मिश्रा ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि पिछले 10 महीनों में उनके वार्ड में केवल एक विकास कार्य हुआ है। उनका कहना है कि नगर निगम ने पिछले छह महीनों में पांच बार टेंडर जारी किए लेकिन उनके वार्ड का एक भी कार्य शामिल नहीं किया गया। जबकि वे पिछले चार महीनों में पांच सड़कें और एक मरम्मत कार्य कराने के लिए कई बार पत्र दे चुके हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड में करीब 12 पुलिया, नालियां और निजी मैरिज हॉल से नहर तक की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो वह नगर निगम परिसर में धरना देंगे।


सभी वार्डों में लगातार काम करवाए जा रहे हैं। पिछड़े वार्डों में विकास कार्य कराने पर विशेष ध्यान है। शहर में अभियान चलाकर लगातार अतिक्रमण भी हटवाया जा रहा है।
-राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed