{"_id":"628798d409cd6127586512c0","slug":"union-minister-kaushal-kishor-said-gyanvapi-is-a-hindi-word-so-it-cannot-be-a-mosque","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बोल: ज्ञानवापी उर्दू नहीं हिंदी शब्द है, ऐसे में ये मस्जिद नहीं हो सकती, कहा- सपा सरकार ने मुर्दों के लिए किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बोल: ज्ञानवापी उर्दू नहीं हिंदी शब्द है, ऐसे में ये मस्जिद नहीं हो सकती, कहा- सपा सरकार ने मुर्दों के लिए किया काम
Fri, 20 May 2022 07:04 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 20 May 2022 07:04 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि ज्ञानवापी हिंदी का शब्द है, ऐसे में ये मस्जिद नहीं हो सकती है। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे, तब उनकी सरकार ने जिंदा लोगों के लिए नहीं बल्कि मुर्दों के लिए काम किया। एक लाख कब्रिस्तान बनवाए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि ज्ञानवापी हिंदी का शब्द है, न कि उर्दू का। ऐसे में ज्ञानवापी मस्जिद नहीं हो सकती है। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सपा सरकार के कामों को लेकर अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे, तब उनकी सरकार ने जिंदा लोगों के लिए नहीं बल्कि मुर्दों के लिए काम किया। एक लाख कब्रिस्तान बनवाए। इससे प्रदेश के चार लाख लोगों को आवास मिल सकता था।
विज्ञापन
Trending Videos
साथ ही उन्होंने कहा कि वहां पर एक लाख हैंडपंप लगवाए गए। जबकि इससे कई परिवारों को पानी मिल सकता था। आजम खान को कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के सवाल पर बोले यह न्यायालय का फैसला है। इसका वह स्वागत करते हैं।