फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy with the groom, the girl committed suicide after the engagement

Jhansi News: दुल्हा पसंद न आने से दुखी युवती ने सगाई के बाद दी जान

Sun, 23 Mar 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with the groom, the girl committed suicide after the engagement

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। निवाड़ी के लक्ष्मणपुरा गांव निवासी युवती ने दुल्हा पसंद न आने से दुखी होकर जहर निगल लिया। बृहस्पतिवार को ही उसकी सगाई हुई थी। शुक्रवार को परिजन विवाह की तारीख तय करने के लिए ज्योतिषाचार्य के पास गए थे। उसी दौरान युवती ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। अचेत हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।



लक्ष्मणपुरा गांव निवासी काशीराम रायकवार खेती किसानी कर जीविकोपार्जन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि छोटी बेटी बैजंती (19) ने 12वीं के बाद पढ़ाई बंद कर दी। उन्होंने पड़ोस के लाड़पुरा गांव में उसकी शादी तय कर दी थी। घर आकर लड़के-लड़की ने एक-दूसरे को देखा। दोनों ने हामी भर दी थी। बृहस्पतिवार को ओरछा में उनकी सगाई कर दी गई। यहां से लौटने के बाद से बैजंती अनमनी हो गई। उसे लड़का पसंद नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को काशीराम पत्नी केशर के साथ शादी का मुहूर्त तय करने गए थे। दोपहर में घर लौटने पर बैजंती ने ही उनको जहर निगल लेने की बात बताई। यह सुनकर परिजन घबरा उठे। तुरंत उसे लेकर निवाड़ी अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed