फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy over not getting employment, the painter committed suicide by hanging himself.

Jhansi News: रोजगार न मिलने से दुखी पेंटर ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 15 Sep 2023 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Unhappy over not getting employment, the painter committed suicide by hanging himself.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। काम न मिलने से परेशान पेंटर ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों केे मुताबिक बकाया पैसा न मिलने के साथ ही उनको नया काम भी नहीं मिल रहा था। इस वजह से वह काफी परेशान थे। बृहस्पतिवार शाम मां को घर से बाहर भेजकर कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

थाना नवाबाद के खुशीपुरा निवासी नरेश (49) पुत्र लक्ष्मण फर्नीचर पेटिंग का काम करते थे। छोटे बेटे आशू के मुताबिक 6 माह तक जयपुर में काम किया लेकिन, ठेकेदार ने मजदूरी के पंद्रह हजार रुपये नहीं दिए। पिछले माह वह झांसी लौट आए। यहां भी उनको काम नहीं मिल रहा था। इस वजह से वह काफी परेशान थे। काम न मिलने से तनाव में रहते थे। बृहस्पतिवार को नरेश ने उधार में सौ रुपये लिए। इससे शराब खरीदकर पी। घर पहुंचने पर मां को बहाने से पड़ोसी के यहां भेज दिया। उसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। छोटे बेटे आशू ने उसे फंदे से लटका देखा। सीओ सुधाकर मिश्र के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed