फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unemployed banks are languishing dreams

बैंकों में दम तोड़ रहे बेरोजगारों के सपने

Tue, 22 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Unemployed banks are languishing dreams
झांसी। बेरोजगारों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाएं धरातल पर अपना असर नहीं दिखा पा रही हैं। इसका अंदाजा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना (सीएमजीआरवाई) को देखकर लगाया जा सकता है। स्थिति यह है कि वित्तीय वर्ष अपने अंतिम पड़ाव पर है, परंतु उक्त दोनों योजनाओं की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति आधी भी नहीं है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली पीएमईजीपी के तहत बेरोजगारों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए पच्चीस लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। जबकि, सीएमजीआरवाई के तहत दस लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान है।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 में ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से जनपद में पीएमईजीपी के तहत 24 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य है, लेकिन बैंकों द्वारा अब तक 10 ऋण ही स्वीकृत किए गए हैं। सीएमजीआरवाई की स्थिति और भी खराब है। इसके तहत लक्ष्य 26 के सापेक्ष महज छह ऋण ही स्वीकृत हो पाए हैं। उक्त योजनाओं की यह स्थिति तब है जब वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल तीन माह ही शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों ने लौटा दीं 34 फाइलें
झांसी। ऋण के लिए आवेदन करने वाले बेरोजगारों का पैनल द्वारा साक्षात्कार लिया जाता है। साक्षात्कार में विभागीय अधिकारियों के अलावा बैंकों के प्रतिनिधि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक भी मौजूद रहते हैं। वह बेरोजगारों के आवेदन का परीक्षण कर स्वीकृति प्रदान करते हैं। तदुपरांत, यह आवेदन बैंक भेजे जाते हैं। बावजूद, बैंकों से पीएमईजीपी की 16 व सीएमजीआरवाई की 18 फाइलें लौटा दी गईं हैं। बैंकों की इस कार्यशैली से चयन समिति की उपयोगिता पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

‘बेरोजगारों को ऋण देने में बैंक हीलाहवाली कर रहे हैं। इससे केंद्र व प्रदेश सरकार की रोजगार योजनाएं जनपद में पिछड़ रही हैं।’
- द्वारिका प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed