फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Undekhi: 584 Asara houses waiting for allotment

अनदेखी : आवंटन का इंतजार कर रहे 584 आसरा आवास

Sat, 27 Jul 2024 06:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Undekhi: 584 Asara houses waiting for allotment
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। हजारों बेघर परिवार बारिश समेत हर मौसम में खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर जिंदगी बिताने को मजबूर हैं। खास तौर से निराश्रित को छत मुहैया कराने के इरादे से बने आसरा आवास योजना के 584 आवासों में सालों से सरकारी ताले लटक रहे हैं। सरकारी मशीनरी की लापरवाही के चलते वर्षों बाद भी इनका आवंटन नहीं हो सका। कई साल से ताला बंद होने से ये आवास अब टूट-फुट का भी शिकार हो रहे हैं।

निम्न आय वर्ग को छत मुहैया कराने को सरकार ने आसरा आवासीय योजना के जरिये नगर निगम समेत प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में आवास बनवाए। इसके तहत एक कमरा समेत किचन एवं शौचालय बनवाए गए। जनपद में ये आवास पिछले करीब चार साल से बनकर तैयार हैं लेकिन, आवंटन में अफसरों के दिलचस्पी न लेने से अधिकांश आवास अभी तक खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

झांसी में नगर निगम समेत अन्य स्थानों पर कुल 1056 आसरा आवास बनाए गए लेकिन, इतने साल गुजर जाने के बाद भी सिर्फ 472 आवास ही आवंटित किए जा सके। अभी तक 584 आवासों में सरकारी ताले लटके हुए हैं। जनपद में महानगर समेत गुरसराय, मऊरानीपुर, एरच प्रथम, एरच द्वितीय में इस योजना के आवास बनवाए गए। महानगर में डूडा ने आईटीआई के पास 120 आवास बनाए, इनमें 12 खाली पड़े हैं। सबसे अधिक 372 आवास गुरसराय में बनाए गए। यहां 276 आवास अभी तक खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
आसरा आवास योजना का हाल
स्थान कुल आवास आवंटित आवास खाली पड़े आवास
झांसी 120 106 12
गुरसराय 372 96 276
मऊरानीपुर 336 196 140
एरच प्रथम 144 72 72
एरच द्वितीय 84 - 84
कुल 1056 472 584

0000

जो आवास खाली हैं, उनके लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। आवेदन मंगाए जा चुके। इनका एसडीएम स्तर पर सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी की ई-लाटरी निकालकर आवंटन कर दिया जाएगा
रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed