फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncontrolled truck ran for five kilometers under the influence of alcohol, three injured including GRP constable

Jhansi News: शराब के नशे में पांच किलोमीटर तक दौड़ता रहा बेकाबू ट्रक, जीआरपी सिपाही समेत तीन घायल

Sun, 20 Oct 2024 04:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck ran for five kilometers under the influence of alcohol, three injured including GRP constable
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शराब के नशे में चालक महानगर की सड़कों में करीब पांच किलोमीटर तक बेकाबू ट्रक दौड़ता रहा। इस दौरान उसने कई दोपहिया एवं ऑटो को टक्कर मारी। रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर जीआरपी सिपाही समेत तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में यह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी, नवाबाद समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब साढ़े दस बजे पाल कॉलोनी की ओर से ट्रक तेज रफ्तार में ग्वालियर रोड होते हुए बीकेडी की ओर जा रहा था। रफ्तार की वजह से उसने पहले पाल कॉलोनी के पास एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारा। इसके बाद यहां से चालक ट्रक भागता हुआ बीकेेडी चौराहा पहुंचा। बीकेडी चौराहे पर मोड़ के पास उसने ऑटो में टक्कर मारी। यहां से तेज रफ्तार में चित्रा चौराहे पहुंचा। तब तक पुलिस को भी सूचना मिल गई। सीपरी बाजार एवं नवाबाद पुलिस भी ट्रक के पीछे निकली। ट्रक चालक ने चित्रा चौराहे पास भी एक युवक को टक्कर मारी हालांकि गनीमत रही कि इन सभी को अधिक चोट नहीं आई। यहां से ट्रक चालक सीधे रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। सबसे पहले उसने जीआरपी हेडकांस्टेबिल जयपाल यादव को अपनी चपेट में लिया। सिपाही जयपाल के सिर में अंदरूनी चोट आई है। इसके बाद उसने मोहर सिंह 40 पुत्र वीर सिंह निवासी सीपरी बााजर एवं मनीष सोनी 25 पुत्र रमेश चंद्र सोनी निवासी नगरा को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे से वहां भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। तब तक यहां सीओ सिटी रामवीर सिंह, नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। किसी तरह ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ा। ट्रक चालक ने इतनी शराब पी थी कि अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था। पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पुलिस नवाबाद थाने पहुंची। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। यहां उनकी हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed