फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncontrollable truck hit two bicycle workers in Lalitpur

यूपी: ललितपुर में बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मजदूरों को कुचला, दर्दनाक हादसे में दोनों मौत, ड्राइवर घायल

Sun, 27 Jun 2021 12:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Jun 2021 12:20 PM IST
सार

ललितपुर कोतवाली इलाके के मोहल्ला पटेल नगर निवासी हुकुम उर्फ बड़े(59) अपने साथी मोहल्ला शांति नगर निवासी जगदीश (60) के साथ मजदूरी का कार्य करने  के लिए रविवार की सुबह करीब छह बजे ग्राम मसौरा कलां साइकिल से जा रहे थे।

विज्ञापन
Uncontrollable truck hit two bicycle workers in Lalitpur
ललितपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


ललितपुर कोतवाली इलाके के मोहल्ला पटेल नगर निवासी हुकुम उर्फ बड़े(59) अपने साथी मोहल्ला शांति नगर निवासी जगदीश (60) के साथ मजदूरी का कार्य करने  के लिए रविवार की सुबह करीब छह बजे ग्राम मसौरा कलां साइकिल से जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह ग्राम मसौरा बैरियर के पास ही पहुंचे तभी झांसी से सागर की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने पीछे से दोनों साइकिल सवार मजदूरों को कुचल दिया। घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक आगे जाकर पलट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों घायल मजदूरों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक ड्राइवर आगरा निवासी अवधेश (25) का पैर ट्रक में फंस गया था। करीब एक घंटे बाद जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed