फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncle-nephew killed in accident on highway, one in critical condition

हाईवे पर हुई दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत, एक की हालत गंभीर

Thu, 27 Oct 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew killed in accident on highway, one in critical condition
बंगरा। बुधवार की दोपहर झांसी-खजुराहो हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रतनगढ़ वाली माता के दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दरम्यान हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

बंगरा के ग्राम कगर निवासी सत्येंद्र अहिरवार का पुत्र आनंद (19), प्रभुदयाल अहिरवार का पुत्र अजीत (21) तथा रामप्रसाद अहिरवार का पुत्र उमाकांत (20) बुधवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर रतनगढ़ वाली माता के दर्शन करने गए थे। वहां से वह तीनों लौट रहे थे। इसी दरम्यान तकरीबन एक बजे हाईवे पर घूघसी में उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रत हो गई। इसके बाद बाइक खंभे से टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उमाकांत व अजीत को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में अजीत ने दम तोड़ दिया। जबकि, उमाकांत का इलाज जारी है। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मरने वाले आनंद व अजीत रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं, जबकि घायल उमाकांत भी परिवार का सदस्य है। मृतक आनंद माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट के उड़े परखच्चे
झांसी। बाइक सवारों में से एक हेलमेट भी लगाए हुए था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट के भी परखच्चे उड़ गए। हेलमेट के टुकड़े घटना स्थल के आसपास पड़े मिले।

एंबुलेंस की देरी से ग्रामीण नाराज
झांसी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के तत्काल बाद एनएचएआई को सूचना दे दी गई थी। बावजूद, एंबुलेंस एक घंटे की देरी से पहुंची। जबकि, इससे पहले घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए यूटिलिटी गाड़ी भेजी गई थी। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed