फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unable to find a job, retired soldier's son commits suicide: Only son

नौकरी न लगने से रिटायर्ड फौजी के बेटे ने दी जान: बीएलएड करने के बाद से खोज रहा था, मां-बाप का था इकलौता बेटा

Tue, 28 Oct 2025 11:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 28 Oct 2025 11:21 AM IST
सार

परिजनों के मुताबिक राहुल पढ़ने में होशियार था। दो साल पहले बीएलएड करने के बाद प्रारंभिक अर्हता परीक्षा भी पास कर चुका था। उसके बावजूद उसे नौकरी नहीं मिल रही थी।

विज्ञापन
Unable to find a job, retired soldier's son commits suicide: Only son
जहर - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

जालौन के एट निवासी रिटायर्ड फौजी राजीव कुमार के पुत्र राहुल (24) ने नौकरी न मिलने से हताश होकर जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिवार का वह इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन


एट थाने के पिरौना गांव निवासी राजीव छह साल पहले फौज से रिटायर्ड हुए थे। उनका इकलौता बेटा राहुल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक राहुल पढ़ने में होशियार था। दो साल पहले बीएलएड करने के बाद प्रारंभिक अर्हता परीक्षा भी पास कर चुका था। उसके बावजूद उसे नौकरी नहीं मिल रही थी। 24 अक्तूबर की रात छत पर उसने जहर निगल लिया।
विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल अस्पताल लेकर आए। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। सोमवार को उसकी मौत हो गई। निरीक्षक जेपी पाल के मुताबिक शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed