{"_id":"61aa703a048676419a31e2c5","slug":"ultimatum-to-shut-off-the-water-of-parichha-power-plant-jhansi-news-jhs210145529","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारीछा पावर प्लांट का पानी बंद कर देने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारीछा पावर प्लांट का पानी बंद कर देने का अल्टीमेटम
विज्ञापन
झांसी। भारी-भरकम बकाया के चलते पारीछा पावर प्लांट को बिजली बनाने में इस्तेमाल करने के लिए पानी की आपूर्ति बंद कर देने का सिंचाई विभाग ने अल्टीमेटम दिया है। पावर प्लांट पर करीब पौने दो करोड़ की भारी-भरकम देनदारी हो चुकी है, जिसे उसने करीब दो साल से नहीं चुकाया। अब सिंचाई विभाग ने बकाया पैसा दस दिन में न चुकाने पर प्लांट को दिए जाने वाले पानी को बंद करने की चेतावनी दी है। इस पानी की मदद से पावर प्लांट की दो यूनिटें चलती हैं। पानी बंद होने पर उनके उत्पादन पर भी संकट पैदा होना तय है।
पारीछा पावर प्लांट तीन महीने पहले कोयला संकट से जूझ रहा था। इस वजह से उसके उत्पादन में कमी आई थी। अब दूसरा संकट सिंचाई विभाग ने पैदा कर दिया। उसने भारी भरकम बकाया का हवाला देते हुए प्लांट की पानी की आपूर्ति रोक देने का अल्टीमेटम दिया है। बेतवा नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार की ओर से पावर प्लांट के महाप्रबंधक को भेजे पत्र में साफ तौर पर कहा गया कि पिछले करीब दो साल के दौरान पौने दो करोड़ रुपये की देनदारी हो चुकी। यह पैसा पावर प्लांट ने अब तक नहीं चुकाया। पारीछा डैम के पानी से पारीछा पावर प्लांट की दो ईकाईयां बिजली तैयार करती हैं। इसके एवज में हर माह करीब पांच लाख रुपये का भुगतान पावर प्लांट को करना होता है लेकिन, प्लांट ने पिछले कई महीने से यह भुगतान रोक रखा है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि प्लांट अधिकारियों को कई बार पत्र भेजा गया लेकिन, यह भुगतान नहीं हुआ। जलापूर्ति रुकने का सीधा असर पावर प्लांट के उत्पादन पर पड़ना तय है।