फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two zonal offices of Municipal Corporation will start in August

Jhansi News: अगस्त में शुरू होंगे नगर निगम के दो जोनल कार्यालय

Sun, 16 Jun 2024 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two zonal offices of Municipal Corporation will start in August
झांसी। नगर निगम के दो जोनल कार्यालय अगस्त में शुरू हो जाएंगे। पिछोर और हंसारी के कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यहां पर लाइटें लगाने लगाने समेत बचे हुए कुछ कार्य किए जा रहे हैं, जो कि डेढ़ से दो महीने में पूरे हो जाएगा। राजगढ़, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, करारी, लहरगिर्द आदि क्षेत्र नगर निगम से लगभग दस किलोमीटर दूर हैं। यहां के लोगों को छोटे-छाेटे काम के लिए नगर निगम तक दौड़ लगानी पड़ती है। नगर निगम प्रशासन ने झांसी शहर में तीन जोनल कार्यालय बनाने का निर्णय लिया था। पिछोर, हंसारी और आल्हाघाट के पास ये कार्यालय बनाए जा रहे हैं। इसमें पिछोर और हंसारी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब यहां पर बिजली आदि का कार्य किया जा रहा है। ये कार्य पूरा होते ही उपकरण और फर्नीचर की खरीद की जाएगी। वहीं आल्हाघाट के जोनल कार्यालय का काम विद्युत लाइन गुजरने के कारण फंस गया है। नगर निगम ने लाइन हटाने के लिए विद्युत विभाग को पत्र भी लिखा है। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश ने बताया कि पिछोर और हंसारी के जोनल कार्यालय अगस्त में शुरू हो जाएंगे। कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed