फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two year road damage people injurd

दो साल से खुदी पड़ी है सड़क, लोग गिरकर हो रहे चुटहिल

Wed, 13 Jan 2021 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two year road damage people injurd
मसीहा गंज कॉलोनी से सेंट मेरी स्कूल जाने वाली गली को पहले पाइप लाइन डालने के लिए और फिर टेलीफोन के?
झांसी। महानगर के सीपरी क्षेत्र स्थित मसीहा गंज में लगभग दो साल पहले धन्नू का चौराहे से सेंट मैरी स्कूल तक पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। लेकिन इसके बाद अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इससे स्थानीय लोगों के अलावा राहगीर गिरकर चुटहिल हो रहे है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इलाके में लगभग दो साल पहले जलनिगम द्वारा पानी की पाइपलाइन को डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। पाइपलाइन को डाल दिया गया था। लेकिन सड़क को सिर्फ मिट्टी से ढक दिया गया था। वहीं सड़क के दूसरी ओर केबल को डालने के लिए सड़क को खोदा गया और खुदाई करने के बाद केबल के ऊपर मिट्टी डाल दी गई। लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। दो बार खुदाई होने के कारण पूरी सड़क ही जर्जर हालत में हो गई है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है।
विज्ञापन

सभी के फोटो.....
दो साल पहले सड़क को खोदा गया था। लेकिन सड़क सिर्फ मिट्टी भर दी गई थी। सड़क नहीं बनने से राहगीर गिरकर चुटहिल हो रहे है। मधु साहू
एक बार जल निगम ने सड़क को खोद दिया था, दोबारा केबल डालने के सड़क को खोद दिया गया है। लेकिन अब तक निर्माण नहीं कराया गया है। सारिका
दो बार खुदाई होने के कारण पूरी सड़क ही जर्जर हो गई है। जिसके चले स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अज्जू महरौलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में पूरे इलाके में कीचड़ हो जाता है। जिसके चलते लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है। सड़क का निर्माण आवश्यक है। दीपा जैन

दो साल पहले सड़क को खोदा गया था। सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। अतुल शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed