{"_id":"6aa314c6764b9322fd07a20f","slug":"two-year-old-heifer-contracts-lumpy-skin-disease-treatment-begins-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-12642-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लंपी की चपेट में आई दो साल की बछिया, उपचार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लंपी की चपेट में आई दो साल की बछिया, उपचार शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। तालौड़ गांव में पशुपालक ध्रुव राजपूत की दो साल की बछिया लंपी रोग की चपेट में आ गई। बछिया में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर पशुपालक ने इसकी जानकारी पशुपालन विभाग को दी। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बछिया की जांच की और उपचार शुरू किया।
समथर के पशु चिकित्सा अधिकारी उगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित गोवंश का उपचार किया जा रहा है। बछिया को निगरानी में रखा गया है और उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने पशुपालक को संक्रमित गोवंश को अन्य पशुओं से अलग रखने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लंपी रोग गोवंश में फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। इसके लक्षण दिखाई देने पर पशुपालक तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दें, जिससे समय रहते उपचार शुरू किया जा सके।