फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two thousand people ration close

दो हजार राशन कार्ड यूनिटों का राशन बंद

Sat, 21 Nov 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two thousand people ration close
झांसी। जिले में दो हजार राशन कार्ड यूनिटों का राशन बंद कर दिया गया है। पूर्ति विभाग ने आधार सीडिंग के बाद यह खुलासा हुआ कि कई कार्डधारक दो जिलों से राशन ले रहे थे। इसे लेकर संबंधित जिलों के पूर्ति अधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है। वहीं जिले में आधार सीडिंग का काम 95 फीसदी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिले मेें राशन कार्ड धारकों की यूनिटों के आधार दर्ज कराने का काम चल रहा है। आधार कार्ड दर्ज होने के बाद करीब दो हजार यूनिट ऐसे पाए गए जोकि अन्य जिलों मेें भी दर्ज थे। दोनों जिलों से इन यूनिटों को हर महीने राशन का वितरण किया जा रहा था। इस पर विभाग ने कार्डधारकों से संबंधित कोटेदार से सत्यापन कराया। सत्यापन में कई कार्डों के यूनिट जिले के निवासी नहीं पाए गए। जिस पर उनका राशन बंद कर दिया गया है। इनमें अधिकांशत: महिलाएं शामिल हैं। विभाग का कहना है कि कई बेटियों की शादी होने के बाद परिजनों ने राशन कार्ड से नाम नहीं कटवाया था। जिसे आधार सीडिंग में पकड़ लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक कार्डधारक जल्द से जल्द आधार कार्ड जमा कर दें। आधार सीडिंग का काम 30 नवंबर तक पूरा किया जाना है। इसके बाद राशन नहीं दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव के मुताबिक दो जिलों से राशन लेने वालों के नाम काटे गए हैं। वहीं कई मामलों में विभिन्न जिलों के अधिकारियों को पत्र लिखकर नाम काटने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

आज से मिलेगा पांच किलो गेहूं
राशन की दुकानों पर आज से कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच किलो गेहूं और एक किलो चने का वितरण किया जाएगा। शासन ने चावल का वितरण बंद कर दिया है। वहीं कार्डधारकों को अपनी मूल दुकान से ही राशन लेना होगा। इस महीने दुकानों पर पोर्टबिलिटी की सुविधा मुहैया नहीं होगी। इस संबंध में कोटेदारों को कोविड नियमों का पालन कराते हुए राशन का वितरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed