फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a lethal attack with a sickle, he murdered his wife by throwing her off the roof.

Jhansi News: हसिया से जानलेवा हमले के बाद छत से फेंककर की थी पत्नी की हत्या

Sun, 18 Oct 2026 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
After a lethal attack with a sickle, he murdered his wife by throwing her off the roof.
झांसी। पत्नी के साथ शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पति ने हसिया से वार करके पहले उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया, उसके बाद छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी की हादसे में छत से गिर जाने की बात कहने लगा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराने पर तेज धार हथियार से आई चोट का पता चला। आरोपी पति लालाराम (32) को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल हसिया भी बरामद कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली के अंजनी माता मंदिर के पास रहने वाला लालाराम और दीपमाला (27) ने सात महीने पहले प्रेम विवाह किया गया था। परिजनों के मुताबिक दीपमाला की पहली शादी नरसिंहपुर (मप्र) निवासी सुरेश कहार से हुई थी। दंपती को दो बेटे हैं। 14 जनवरी को सुरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दीपमाला ने बबीना के नयाखेड़ा बड़ेरा निवासी लालाराम से शादी कर ली। लालाराम कारोबारी छोटू राय के यहां काम करता है। लालाराम ने पुलिस को बताया बुधवार रात काम से लौटने के बाद वह 4 पाउच शराब लेकर घर गया। पत्नी दीपमाला के साथ उसने शराब पी। शराब पीने के दौरान चखना बनाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। दीपमाला उसके साथ गाली-गलौज करने लगी। गुस्सा आने पर लालाराम ने पास में रखे हसिया से दीपमाला पर जानलेवा हमला कर दिया।
सिर में चोट आने से वह अचेत हो गई। लालाराम ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। शराब के नशे में होने से वह सो गया। बृहस्पतिवार सुबह नींद खुलने पर छत के नीचे पत्नी दीपमाला मृत अवस्था में मिली। उसने पड़ोसियों से रात में नीचे जाने के दौरान पांव फिसलने से दीपमाला की मौत की बात बताई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस को भी उसने यही कहानी सुनाई। कोतवाल अंजन कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें उसने हत्या की बात कुबूल कर ली।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली झूठ की पोल
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें शरीर में धारदार हथियार की चोट के निशान मिले थे। पुलिस को उसके पति पर ही पहला शक हो गया। पति लालाराम पुलिस को बार-बार कह रहा था कि छत से उतरते समय दीपमाला फिसलकर नीचे गिर गई। हत्या में इस्तेमाल हसिया भी उसने घर से काफी दूर स्थित झड़ियों में फेंक आया था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी अक्सर शराब पीकर झगड़ा करते थे। दीपमाला के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने आरोपी पति लालाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरू में लालाराम ने बताया कि पड़ोसी अरुण ने उसे नीचे गिरता देखा। अपने मालिक छोटू राय को भी उसने हादसे की बात बताई थी। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से आई चोट के बारे में बताया तब लालाराम टूट गया। आखिर उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक दीपमाला की मां गीताबाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed