फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two teachers going to school were kidnapped by car riders, after seeing the police they left them in Tahrauli and ran away.

Jhansi News: स्कूल जा रहे दो शिक्षकों को कार सवारों ने किया अगवा, पुलिस को देख टहरौली में छोड़कर भागे

Mon, 16 Oct 2023 11:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two teachers going to school were kidnapped by car riders, after seeing the police they left them in Tahrauli and ran away.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सोमवार की सुबह स्कूल जा रहे बाइक सवार दो शिक्षकों को मध्यप्रदेश के पृथ्वीपुर जनपद में कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया। कार सवार लोग दोनों शिक्षकों को लेकर टहरौली आ गए और यहां इनके साथ मारपीट की गई। शिक्षकों से सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन तक छीन लिए गए। खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सभी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शिक्षकों को मुक्त करा लिया है। दोनों ही शिक्षकों की तैनाती ललितपुर में पूराकलां के प्राथमिक विद्यालय में है।
मध्यप्रदेश में निवाड़ी शहर के मुहल्ला बड़ा तालाब निवासी आशीष वर्धन चतुर्वेदी शिक्षक हैं। उनकी तैनाती ललितपुर के पूरा कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय में है। वह रोजमर्रा की तरह अपने साथी शिक्षक संदीप कुमार रिछारिया निवासी सिजौरा थाना सकरार के साथ सुबह करीब 7:00 बजे एक ही बाइक से विद्यालय के लिए निकले थे। यह दोनों पृथ्वीपुर से पूरा कलां के लिए एक शॉर्टकट रास्ते पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों अछरू माता मंदिर तिराहा से आगे निकले तभी एक लाल रंग की कार ने इनको ओवरटेक करके हुए रोक लिया। इससे पहले कि यह दोनों शिक्षक कुछ समझ पाते कार से चार लोग उतरे और इनकी बाइक को सड़क किनारे फेंककर दोनों को कार में डाल लिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। कार सवार लोग दोनों शिक्षकों को लेकर झांसी जनपद में टहरौली के बरौल गांव पहुंचे। यहां इन लोगों ने कार को छोड़ दिया और शिक्षकों के साथ मारपीट करते हुए पैदल ही जंगल में ले जाने लगे। इसी दौरान खेतों में काम कर रहीं महिलाओं की नजर पड़ी तो तत्काल लुहरगांव के ग्राम प्रधान विनोद पाल को इसकी सूचना दी गई। ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया। थोड़ी ही देर में टहरौली समेत आसपास का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देख चारों लोग दोनों शिक्षकों को छोड़कर भाग निकले। पुलिस अगवा किए दोनों शिक्षकों को अपने साथ लेकर थाने आई। यहां दोनों शिक्षकों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने मारपीट करके उनकी सोने की चेन, अंगूठी समेत करीब साढ़े तीन लाख की ज्वैलरी एवं मोबाइल फोन छीन लिए। तब तक पृथ्वीपुर पुलिस भी पहुंच गई। टहरौली पुलिस ने दोनों शिक्षकों को पृथ्वीपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



दोनों शिक्षकों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। फिरौती की कोई बात सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। शिक्षकों की ओर से पृथ्वीपुर में तहरीर दी गई है। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह
एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed