फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two people sentenced to five years for kidnapping and molesting a teenage girl

Jhansi News: किशोरी को घर से ले जाने और छेड़खानी के मामले में दो लोगों को पांच साल की सजा

Fri, 19 Jan 2024 03:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Two people sentenced to five years for kidnapping and molesting a teenage girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। छह साल पहले किशोरी को घर से जबरन ले जाकर झोपड़ी में छेड़छाड़ करने के दो आरोपियों को कोर्ट ने मुकदमे में दोषी पाया है। जिसके बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को पांच-पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है।

बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश अंजना ने बरुआसागर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी संतू कुशवाहा पुत्र पतीराम और राजकुमार पुत्र किशोरी कुशवाहा के मामले में सुनवाई की। विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार खरे ने बताया कि साल 2017 में बरुआसागर थाने में 17 वर्षीय पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें संतू और राजकुमार को आरोपी बनाते हुए बताया था कि उनकी बेटी घर में सो रही थी। पड़ोस के संतू कुशवाहा और राजकुमार दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। बेटी को डरा धमकाकर जबरदस्ती पास में ही खाली पड़ी झोपड़ी में ले गए और छेड़छाड़ करने लगे। इसी बीच उसकी आंख खुली तो बेटी घर में नहीं दिखने पर वह उसकी तलाश में निकला। इसी दौरान पास की झोपड़ी से बेटी की चीख सुनाई दी। जैसे ही वह वहां पहुंचे तो दोनों आरोपी बेटी के सिर पर पत्थर से वार करते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने 13 जुलाई 2017 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसी मामले में सुनवाई के बाद आज दोनों को पांच-पांच साल की सजा और 15-15 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। जुर्माना न देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed