{"_id":"67c8347d758ab07e5407b091","slug":"two-people-died-and-one-injured-in-a-collision-between-two-bikes-in-jhansi-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर, हादसे में बेटे और एक अन्य शख्स की मौत; पिता गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर, हादसे में बेटे और एक अन्य शख्स की मौत; पिता गंभीर रूप से घायल
Wed, 05 Mar 2025 04:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 05 Mar 2025 04:56 PM IST
सार
झांसी जिले में दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वही, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगारा के पास दो मोटरसाइकिलों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई जयपाल पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम देवरा खुर्द थाना टोड़ी ने बताया कि उनके छोटे भाई कृपाल (28) और पिता कालीचरण (60) मोटरसाइकिल से पंडवाहा गए थे। वह लगभग 11:30 बजे वापस घर ग्राम देवरा खुर्द आ रहे थे। ग्राम दुगारा के पास एक आज्ञात मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उनके भाई कृपाल की मृत्यु हो गई और उनके पिता कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कालीचरण को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना टोड़ी पुलिस ने मृतकों के शवों को एवं घायल को थाना टोड़ी की गाड़ी द्वारा सीएससी मऊरानीपुर लाया गया। घटना की सूचना सीएससी द्वारा कोतवाली पुलिस को दे दी गई। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन