{"_id":"67477c6fa8479a16f40a6a19","slug":"two-parties-fight-in-a-land-dispute-advocate-injured-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-442168-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जमीन के मुकदमे में दो पक्षों में मारपीट, अधिवक्ता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जमीन के मुकदमे में दो पक्षों में मारपीट, अधिवक्ता घायल
विज्ञापन
झांसी। ज़मीन के मामले में विचाराधीन मुकदमे में दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर टकराव हो गया और जमकर लात घूसों से मारपीट में एक अधिवक्ता घायल हो गये। कलैक्ट्रेट परिसर में उपजिलाधिकारी के न्यायालय के सामने हुयी मारपीट के दौरान एकत्रित अन्य अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक एक अधिवक्ता का परिवार के ही कुछ लोगों से जमीन के विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा है। अधिवक्ता का आरोप है कि न्यायालय में फाइल देखने के दौरान कागजातों से छेड़छाड़ करने पर जब उन्होंने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने उन पर व उनके पिता पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। विवाद बढ़ने पर काफी अधिवक्ता एकत्रित हो गए और उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। संवाद