फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two parties clashed over a rope dispute, 10 injured

Jhansi News: रस्से के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 10 घायल

Tue, 03 Jun 2025 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over a rope dispute, 10 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। थाना शाहजहांपुर इलाके के ग्राम कांडौर में दो पक्षों में सोमवार को जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उनका इलाज जारी है।
थाना मोंठ के ग्राम गणेशपुरा निवासी गयाप्रसाद अहिरवार की रिश्तेदारी ग्राम कांडौर में है। उसने करीब तीन माह पहले कांडौर में रिश्तेदारों के पड़ोसी पंकज से पानी की मोटर खरीदी थी। सोमवार को वह रिश्तेदारी में कांडौर गांव गया था। उसने पड़ोसी पंकज से मोटर का रस्सा मांगा। उसने कहा कि मोटर वह पहले ले गया था, जिसका रस्सा छूट गया था। उसे लेने आया है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने लगा। देखते ही देखते गाली-गलौज होने लगी। गयाप्रसाद ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदार कमलेश अहिरवार को दी। कमलेश के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज का विरोध किया। दूसरे पक्ष के लोगों को आता देख पंकज ने भी अपने परिवारजन बुला लिए और दोनों तरफ से गाली- गलौज होने लगी। इसी बीच मारपीट शुरू हो गई। बीच बचाव करने आई महिलाएं भी घायल हो गईं। मारपीट में एक पक्ष के मोनू, कमलेश, चंद्रपाल, उदयपाल, अखिलेश, मुन्नी व सीमा और दूसरे पक्ष के पुष्पेंद्र अहिरवार, अभय और पंकज घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मोंठ के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में थाना प्रभारी संदीप वर्मा ने बताया कि लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को मोंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed