{"_id":"5eed338a8ebc3e42d74e8816","slug":"two-more-cases-of-corona-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में कोरोना के दो नए केस, अब 88 संक्रमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में कोरोना के दो नए केस, अब 88 संक्रमित
Sat, 20 Jun 2020 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Jun 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : Twitter
जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ागांव गेट बाहर और रानीपुर में कोरोना वायरस के एक-एक मरीज मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 88 पहुंच गई है।
विज्ञापन
तीन जून से झांसी में एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जब कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया हो। शुक्रवार को भी दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें बड़ागांव गेट बाहर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
हालांकि, उसमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा रानीपुर के सिरधरपुरा का 32 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। बताया गया कि वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था।
विज्ञापन
दोनों ही मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा इनके परिजनों को भी क्वारंटीन किया गया है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए कोविड लैब भेजे जा रहे हैं।