{"_id":"636c82a78dfc320013621890","slug":"two-killed-in-uncontrollable-car-collision-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ललितपुर में बेकाबू कार की टक्कर से दो लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ललितपुर में बेकाबू कार की टक्कर से दो लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Thu, 10 Nov 2022 10:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:18 AM IST
सार
ललितपुर में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में एक बेकाबू कार ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के बम्होरी सर में अनियंत्रित कार ने दो लोगों को कुचल दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बम्होरी से गुजर रही कार ने पहले एक बाइक चालक को टक्कर मारी जिससे बाइक चालक कुलदीप (20) की मौके पर मौत हो गई।
इसी दौरान इस मार्ग पर पैदल जा रहे गोविंद रैकवार (30) को कर ने कुचल दिया। दोनों घटनाओं से अनियंत्रित हुई कार कुछ आगे जाकर पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों ने गाड़ी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से कार्रवाई की मांग कर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर सीओ और एडीएम पहुंच रहे है।