Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two important examinations will be held on December 3 and 6.

Jhansi News: तीन और छह दिसंबर को होंगी दो अहम परीक्षाएं

Sat, 28 Nov 2026 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Two important examinations will be held on December 3 and 6.
- सहायक अध्यापक (शहरी) और संबद्ध प्राइमरी की तीन, सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा की छह को होगी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंडल के तीनों जिलों में तीन और छह दिसंबर को दो अहम परीक्षाएं होंगी। आयुक्त सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त कृष्ण कुमार ने इन परीक्षाओं को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
तीन दिसंबर को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक (शहरी) और संबद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय) की परीक्षा दो पालियों में होगी। यह परीक्षा मंडल के 36 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 15144 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें जालौन, झांसी और ललितपुर के परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं, छह दिसंबर को लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य एवं विशेष चयन) की परीक्षा भी दो पालियों में होगी। इस परीक्षा के लिए मंडल में 60 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 25615 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। यह परीक्षा भी तीनों जिलों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सभी नोडल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने आवंटित केंद्रों पर लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। कहा कि वे परीक्षा को सुचारु और सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करें। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी निगरानी में परीक्षा की शुचिता बनाए रखेंगे। समस्त केंद्र व्यवस्थापक नकलविहीन, निर्विघ्न और सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। उन्हें परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन कुंवर पंकज, अपर आयुक्त न्यायिक प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed