फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two fraudsters arrested with fake notes at Jhansi railway station

Jhansi: नकली नोट खपाने निकले जालसाज, स्टेशन पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा; घर में ही लगा रखी थी मशीन

Wed, 07 Aug 2024 02:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 Aug 2024 02:43 PM IST
सार

आरोपी लंबे समय से नकली नोट छापकर बाजार में खपा रहे हैं। बुधवार को भी स्टेशन पर नकली नोट खपाने आए थे। आरोपियों की निशानदेही पर जीआरपी ने उनके घर से नोट छापने वाला प्रिंटर, कैंची, स्टांप, मोहर आदि बरामद कर लिए है।

विज्ञापन
Two fraudsters arrested with fake notes at Jhansi railway station
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नकली नोट छापकर उन्हें बाजारों में खपाने वाले दो जालसाजों को झांसी जीआरपी ने झांसी स्टेशन से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से जीआरपी ने नकली नोट और उन्हें छापने में इस्तेमाल होने वालीं मशीन बरामद की हैं।

विज्ञापन


बुधवार को एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कसाई बाबा निवासी आनंद साहू उर्फ कल्लू और नीलू साहू नकली करंसी रेलवे स्टेशन पर खपाने के उद्देश्य से आए थे। आगामी त्योहारों के चलते रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संघनन चेकिंग अभियान के दौरान दोनों युवक जीआरपी संदिग्ध अवस्था में स्टेशन पर घूमते नजर आए। जब उनकी तलाशी ली गई तो दोनों के पास से 100 और 50 रुपये के नकली नोट मिले, जिनकी कीमत 2100 रुपये है। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लंबे समय से नकली नोट छापकर बाजार में खपा रहे हैं। बुधवार को भी स्टेशन पर नकली नोट खपाने आए थे। आरोपियों की निशानदेही पर जीआरपी ने उनके घर से नोट छापने वाला प्रिंटर, कैंची, स्टांप, मोहर आदि बरामद कर लिए है। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed