फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two days later, another round of cold

दो दिन बाद ठंड का दूसरा दौर

Thu, 15 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two days later, another round of cold
winter jhansi - फोटो : demo
दो दिन के बाद ठंड का दूसरा दौर लौटेगा। ऐसा पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं का बुंदेलखंड की ओर रुख करने से होगा। हालांकि, शनिवार तक गर्मी बनी रहेगी। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने से मार्च जैसी गर्मी रही।
विज्ञापन

इस सप्ताह की शुरूआत में ही हवाओं की दिशा बदल गई और पश्चिम बंगाल की ओर से आने वाली गर्म हवाओं ने बुंदेलखंड में अचानक गर्माहट ला दी। पिछले हफ्ते तक जहां लोग जैकेट पहने हुए थे, उन्हें इसे उतारना पड़ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र के अनुसार शनिवार तक तो गर्मी के तेवर ऐसे ही बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि अचानक से गर्मी आ जाने से गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। इसलिए मौसम में फिर से ठंडक लौटना बेहद जरूरी है। रविवार को न्यूनतम तापमान दस डिग्री तक लुढ़कने की संभावना होने के कारण ठंडक वापस आ सकती है। 
विज्ञापन


ऐसे बदलेगा तापमान
दिन       अधिकतम   न्यूनतम 
गुरुवार       29         15 
शुक्रवार      29         13 
शनिवार      28         12 
रविवार       27         10 

शाकभाजी को यह रखें ध्यान 
- खड़ी फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। 
- पछेती फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर, मिर्च, बैंगन की नर्सरी डालें। पालक, धनिया, मैथी, अगेती गाजर की बुवाई जल्द करें। 
- तैयार सब्जियों को समय पर उचित लाभ के लिए बाजार भेजते रहें। 
- पूर्व में लगी सभी सब्जियों में कीट के नियंत्रण के लिए निम्बीसिडीन दो लीटर छिड़काव करें।
- जब फलों की तुड़ाई 10-15 दिनों बाद करनी हो तो मोनोक्रोटोफॉस एक लीटर को 800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हैक्टेयर की दर से छिड़काव करें। 

पशुओं के लिए ये सावधानी बरतें 
- दुधारू पशुओं और उनके नवजात बच्चों को अधिक ठंड से बचाएं। 
- पशुओं को हरे, सूखे चारे को तय मात्रा में मिलाकर खिलाएं। 
- निर्धारित गुड़, दाना, खली, नमक, खड़िया देते रहें तथा स्वच्छ पानी पिलाएं। 
- खुरपका-मुंहपका बीमारी के टीके जरूर लगवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed