फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bulldozers fired on two colonies being illegally set up

अवैध तरीके से बसाई जा रही दो कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Fri, 26 Feb 2021 05:48 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers fired on two colonies being illegally set up
अवैध कॉलोनियों में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी मशीन

महानगर के पैरा मेडिकल से गढ़मऊ मार्ग पर अवैध रूप से दो कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा था। 15 दिन पहले जेडीए ने नोटिस जारी किया था। नोटिस की अनदेखी करने पर जेडीए ने दोनों कॉलोनियों की बाउंड्रीवॉल सहित निर्माणाधीन पांच मकानों को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन


शहर में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों पर झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। इसी क्रम में ग्वालियर-कानपुर मार्ग स्थित पैरा मेडिकल से गढ़मऊ मार्ग पर कॉलोनाइजर प्रवीण श्रीवास्तव और राकेश कुमार द्वारा लगभग तीन-तीन एकड़ क्षेत्रफल में कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा था।
विज्ञापन


प्रवीण कुमार की कॉलोनी में निर्माणाधीन पांच भवन के अलावा लगभग दस फाउंडेशन को जेडीए ने ध्वस्त कर दिया है। वहीं, राकेश कुमार की कॉलोनी में एक भवन सहित सहित कॉलोनी में सड़क व बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया गया है। कार्रवाई के दौरान जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा, जेई घनश्याम तिवारी, विनीत शर्मा, शोभाराम शर्मा, हंसराज भाटी, संजय गुप्ता, संतोष वर्मा, सुखवीर सिंह के साथ ही पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed