फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two buses carrying passengers in the name of tourists were caught

Jhansi News: टूरिस्ट के नाम पर सवारी ढो रहे दो बसों को पकड़ा

Fri, 16 May 2025 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two buses carrying passengers in the name of tourists were caught

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। टूरिस्ट बसों के नाम पर बस संचालकों के खेल पर शिकंजा कसा है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ व एआरएम की संयुक्त जांच में झांसी में दो बसों समेत पांच पर कार्रवाई करते हुए थाने में सीज किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से सड़कों पर वाहन संचालकों में हलचल बनी रही।

शासन से ऑल इंडिया और टूरिस्ट बस परमिट के नाम पर खेल कर रहे बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश के बाद 15 से 17 मई तक विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ हेमचंद्र गौतम व एआरएम की टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में जांच के दौरान टूरिस्ट बसों के नाम पर दो बसों को पकड़ा। इनमें अवैध रूप से सवारियां ले जा रहे थे। जांच में वह दस्तावेज नहीं दिखा सके। दोनों बसों को नवाबाद थाने में सीज कर दिया गया। तीन ईको वाहन को भी पकड़कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन




---------

बॉक्स में -



जिले में 709 बसें पंजीकृत

- झांसी जिले में 5 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत है। इनमें 709 प्राइवेट बसें रजिस्टर्ड है। यह बसें झांसी से चलकर विभिन्न रूटों पर सवारियां लाने ले जाने के लिए अधिकृत है। इनको विभाग से परमिट भी जारी किये गये हैं। कई बसें है जो टूरिस्ट अथवा नेशनल परमिट के नाम पर खेल कर रही हैं। उनकी जांच की जा रही है। जांच में गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------

वर्जन -



- परिवहन आयुक्त के निर्देश पर टूरिस्ट बसों के नाम पर सवारी ढोने वाली बसों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। 17 तक अभियान के दौरान जांच कर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- हेमचंद्र गौतम



एआरटीओ प्रवर्तन, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed