{"_id":"690fa62aa7e0f466be0eac1a","slug":"two-bookies-were-arrested-by-the-police-in-indore-for-betting-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-675966-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इंदौर में सट्टा खिलवाने वाले दो सट्टेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इंदौर में सट्टा खिलवाने वाले दो सट्टेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इंदौर में सट्टा खिलवाने के मामले में वांछित दो युवकों को कोतवाली एवं इंदौर पुलिस ने दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। युवकों को पूछताछ के बाद पुलिस अपने साथ इंदौर ले गई।
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली के उनाव गेट बाहर स्थित वर्मा कॉलोनी निवासी विकास साहू एवं खंडेराव गेट अंदर निवासी हर्षवर्धन इंदौर में दर्ज सट्टेबाजी के एक मामले में पिछले करीब छह महीने से वांछित थे। इंदौर से भागकर दोनों झांसी आ गए थे।
अब झांसी से ही सट्टेबाजी का काम कर रहे थे। दोनों का सुराग लगाने पर इंदौर पुलिस शुक्रवार को झांसी आ गई। पुलिस के यहां तक पहुंचने की भनक सट्टेबाजों को नहीं लग सकी। कोतवाली पुलिस के साथ इंदौर पुलिस ने दोनों के घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के लिए उनको कोतवाली लाया गया। कोतवाल राजेश पाल सिंह के मुताबिक, जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इंदौर पुलिस उसे लेकर यहां से रवाना हो गई।