Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tunnel-flyover work in final stages; will provide relief from traffic congestion

Jhansi News: सुरंग-फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में, जाम से मिलेगी राहत

Mon, 16 Nov 2026 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tunnel-flyover work in final stages; will provide relief from traffic congestion
ग्वालियर रोड पाल कॉलाेनी के पास निर्माणाधीन टनल। संवाद
फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। लंबे इंतजार के बाद महानगर के दो प्रमुख हाईवे पर जाम और हादसों की समस्या से साल के अंत तक निजात मिलने की उम्मीद है। झांसी-शिवपुरी-कानपुर बाईपास पर पाल कॉलोनी के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर और टनल (अंडरपास) का काम तकरीबन पूरा हो चुका है।
निर्माणाधीन सुरंग पूरी तरह बन चुकी है। वहीं, फ्लाईओवर में सड़क बिछाने समेत फिनिशिंग का काम चल रहा है। यहां स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी काफी हद तक कराया जा चुका। इसी रफ्तार से काम चला तब नए साल से यहां से वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे।
विज्ञापन

पाल कॉलोनी के समीप शिवानी तिराहे पर लंबे समय से जाम की समस्या रहती थी। यहां शिवपुरी, ग्वालियर और कानपुर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है। इस वजह से यहां अक्सर भीषण हादसे भी होते थे। इस समस्या को खत्म करने के लिए एनएचएआई ने तीन स्तरों पर यातायात संचालित करने की योजना बनाई। जमीन पर सामान्य यातायात, नीचे अंडरपास से शिवपुरी-कानपुर मार्ग के वाहनों की आवाजाही और ऊपर फ्लाईओवर से झांसी-ग्वालियर दिशा के यातायात को निकालने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही जगह से तीन रास्तों पर होगा आवागमन
सबसे अहम बात यह कि अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों को एक ही चौराहे पर एक-दूसरे के रास्ते में नहीं आना पड़ेगा। इससे क्रॉसिंग पर वाहनों का टकराव और लंबा जाम लगने की आशंका कम होगी। पिछले करीब दो साल से यहां काम चल रहा था। अब यह काम अपने अंतिम चरण में पहुंचा है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सड़क बिछाई जा रही है। टनल का काम भी करीब पूरा हो चुका है। अब सिर्फ फिनिशिंग का काम ही बाकी बचा है।
चार लेन का फ्लाईओवर
झांसी-कानपुर हाईवे पर मेडिकल कॉलेज तिराहे के पास भी फ्लाईओवर निर्माण अंतिम चरण में है। यहां 930 मीटर लंबा चार लेन का फ्लाईओवर बन रहा है। इसकी मदद से झांसी शहर की ओर आने वाले वाहन हाईवे के सीधे यातायात से अलग होकर निकल सकेंगे। इससे मेडिकल बाईपास, कोछाभांवर और आसपास के इलाकों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। परियोजना निदेशक मनोज कुमार का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।


डेडलाइन से पीछे चल रहा काम
दोनों ही परियोजनाओं का काम बेहद सुस्त रफ्तार से चल रहा है। इन परियोजनाओं का काम अप्रैल माह तक पूरा हो जाना था, लेकिन डेडलाइन तक काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद इनको पूरा करने की डेडलाइन नवंबर माह तय हुई। इस माह तक भी यह काम पूरा नहीं हो सकेगा। अब अगले दो माह में यह काम पूरा किया जाना है। अब निर्माण कार्य अंतिम दौर में पहुंचने के बाद नए साल से यातायात शुरू होने की उम्मीद है।


अंडरपास के भीतर जलभराव से निपटने की रहेगी चुनौती
एनएचएआई ने करीब 500 मीटर लंबा अंडर पास तैयार किया है, लेकिन रेलवे के अंडर पास की तरह यहां भी जलभराव की समस्या बनी रहने की आशंका है। इस टनल के पास से सिंचाई विभाग की नहर भी गुजरी है। इस वजह से भी आसपास के इलाके में काफी सीपेज रहता है। यह पानी भी अंडरपास में ही आकर भरेगा। निर्माण के दौरान भी अंडरपास में काफी मात्रा में पानी भरा हुआ नजर आया। इसे दूर करने की यहां कोई व्यवस्था फिलहाल नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed