फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   TTE equipped with new machine, empty seats will be known digitally

नई मशीन से लैस हुए टीटीई, डिजिटल तरीके से मालूम चलेंगी खाली सीटें

Sun, 17 Jul 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
TTE equipped with new machine, empty seats will be known digitally
झांसी। रेलवे ने टिकट निरीक्षकों को नई मशीन उपलब्ध कराई है। इस मशीन की मदद से गाड़ी के सभी चार्ट ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। टिकट निरीक्षक सीटों की पूरी जानकारी इस मशीन के जरिए ही अपटेड करेंगे। शनिवार को ताज एक्सप्रेस के टिकट निरीक्षक स्टॉफ को यह हैंड हेल्ड टर्मिनल कही जाने वाली मशीनें दी गईं। सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित के मुताबिक इस मशीन में यात्री का पूरा ब्यौरा रहता है। यात्री के न आने पर अगले स्टेशन पर डिजिटल माध्यम से यह सीट दूसरे यात्री को दी जा सकेगी। गाड़ी के सभी चार्ट भी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। इसके लिए टीटीई को चार्ट लेने भी नहीं जाना पड़ेगा। करेंट चार्ट भी टीटीई को ऑनलाइन मिल जाएगा। इस मशीन की मदद से ट्रेन में ही किराए की गणना भी आसानी से की जा सकेगी। वेटिंग लिस्ट समेत अन्य की जानकारी भी उपलब्ध हो सकेगी। मशीन में गाड़ी मेें उपलब्ध डॉक्टर एवं अन्य वीवीआईपी की भी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed