फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Try to truck krush to minning team

खनिज विभाग की टीम को ट्रक से कुचलने का प्रयास

Wed, 03 Feb 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Try to truck krush to minning team
मोंठ (झांसी)। पूंछ थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर खनिज विभाग के बैरियर पर मंगलवार को ट्रकों में माइंस टैग लगा रही टीम को ट्रक चालक ने कुचलने का प्रयास किया। ट्रक की टक्कर से खनिज विभाग की बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान दो कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों ने कुछ दूरी तक पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक को भी पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि खनिज विभाग ने ट्रक का चालान कर पुलिस के सुपुर्द किया है। अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना पूंछ क्षेत्र में हाईवे पर खनिज विभाग के बरियर के पास खनिज टीम ट्रकों में माइंस टैग लगा रही थी। दोपहर दो बजे के करीब ट्रक ने खनिज टीम की बोलेरो टक्कर मारकर भागने लगा। इस पर सवार खनिज विभाग का लिपिक और आरटीओ विभाग का सिपाही मामूली रूप से घायल हो गए। झांसी खनिज विभाग लिपिक गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को वह विभागीय बोलेरो से पूंछ में खनिज बैरियर पर आरटीओ विभाग के अधिकारियों के साथ ट्रकों में माइंस टैग लगवा रहे थे। करीब दो बजे दोपहर में झाँसी की तरफ से गिट्टी लदा ट्रक आया। बैरियर पर आने पर उसे रोका गया। चालक को टैग लगाने के बारे में बताया गया। चालक ने कहा कि वह ट्रक के अंदर रखे रखे पेपर की फाइल लेकर आ रहा है। इसके बाद चालक ने ट्रक स्टार्ट कर स्पीड बड़ा दी। चालक ने खनिज विभाग की बोलेरो में टक्कर मार दी। चालक ट्रक लेकर भागने लगा। मौके पर खड़े कर्मचारियों ने कुछ दूरी पर पीछा किया और ट्रक को पकड़ लिया।। मामले की सूचना पुलिस एवं विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई है। ट्रक और ट्रक चालक को पूंछ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खनिज लिपिक गिरीश कुमार ने बताया की लखनऊ की एक कंपनी द्वारा झाँसी जनपद में माइंस टैग लगवाए जा रहे हैं। जनपद में चार टीमें काम कर रही हैं। पूँछ, बड़ागांव, गुरसराय में टीमें टैग लगा रहीं हैं। लिपिक का कहना है कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष पूंछ राजपाल सिंह का कहना है कि खनिज विभाग ने ट्रक का चालान कर पुलिस को सौंपा है। किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed