फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck helper dies under suspicious circumstances

Jhansi News: संदिग्ध हालात में ट्रक हेल्पर की मौत

Mon, 17 Jun 2024 04:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Truck helper dies under suspicious circumstances
- सतना से सीमेंट लोड करके शिवपुरी जा रहा था
विज्ञापन

- अचेत होने पर मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सतना से ट्रक में सीमेंट लादकर जा रहे हेल्पर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। उसके शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।

राजस्थान के जनपद बारां निवासी बनवारी पाल (54) पुत्र खैरा ट्रक में हेल्पर था। ट्रक में सतना से सीमेंट लादकर वह शिवपुरी के लिए निकला था। शनिवार शाम निवाड़ी के आगे पहुंचने पर बनवारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर में वह अचेत हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत न सुधरने पर रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed