फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Truck driver steals bundles of newspapers from Raksa toll and flees

Jhansi: रक्सा टोल से समाचार पत्र के बंडल चोरी कर भागा ट्रक चालक, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकत

Fri, 27 Mar 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 02:18 AM IST
सार

फुटेज में दोनों बंडल ट्रक चालक व उसका साथी चोरी कर ले जाते दिखे। चोरी से पहले ट्रक चालक ने टोल कर्मियों से बात की। इसके बाद दोनों बंडल ट्रक में रखकर भाग निकले।

विज्ञापन
Jhansi: Truck driver steals bundles of newspapers from Raksa toll and flees
ट्रक के अंदर अखबार के बंडल रखने का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्सा टोल पर बृहस्पतिवार को दैनिक समाचार पत्र के हजार प्रतियों के दो बंडल चोरी हो गए। जब कर्मचारी बंडल लेने रक्सा टोल पर पहुंचे तो पता चला कि बंडल गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जानकारी हुई कि ट्रक चालक व उसके साथी ने मिलकर बंडल चोरी कर लिया। रक्सा पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



झांसी-शिवपुरी हाईवे स्थित रक्सा टोल प्लाजा पर सुबह झांसी से करेरा जाने वाली बसों के जरिये दैनिक समाचार पत्र के हजार प्रतियों के दो बंडल उतारे गए थे। कर्मचारी जब समाचार पत्र के बंडल लेने मौके पर पहुंचा तो वे गायब मिले। कर्मचारियों ने जब बंडल गायब होने की सूचना टोल मैनेजर को दी तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दोनों बंडल ट्रक चालक व उसका साथी चोरी कर ले जाते दिखे। चोरी से पहले ट्रक चालक ने टोल कर्मियों से बात की। इसके बाद दोनों बंडल ट्रक में रखकर भाग निकले।
विज्ञापन


रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि बंडल चोरी की जानकारी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

चोरी की घटना का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed