फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled youth due to lack of hearing on the water tank

पानी की टंकी पर चढ़ा सुनवाई न होने से परेशान युवक

Fri, 18 Feb 2022 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Troubled youth due to lack of hearing on the water tank
झांसी। जमीन पर कब्जे की शिकायत की सुनवाई न होने से परेशान युवक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर जा चढ़ा। युवक का आरोप है तहसील दिवस समेत कई जगह शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। थोड़ी देर में पुलिस-प्रशासन के अफसर पहुंच गए। अफसरों के कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर युवक करीब दो घंटे बाद नीचे उतर गया। नीचे उतरने के बाद अफसरों ने उसकी जमीन की भी पैमाइश करा दी। पैमाइश में उसके पास करीब सात डिसमिल जमीन अतिरिक्त पाई गई।
विज्ञापन

प्रेमनगर के राजीव नगर निवासी राजकुमार राजपूत (34) की गरिया गांव में करीब ढाई एकड़ पुश्तैनी जमीन है। यह जमीन उसके मां के नाम है। राजकुमार का आरोप है कि मां की मौत के बाद पड़ोसियों ने इस जमीन पर कब्जा जमा लिया। विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हैं। थाने से लेकर तहसील दिवस एवं अन्य स्थानों पर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर बृहस्पतिवार सुबह वह गरिया गांव में ही निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने यह देखकर पुलिस को सूचना दी। वहां बड़ी संख्या में तमाशबीन भी जमा हो गए। थोड़ी देर में इंस्पेक्टर संजय शुक्ला पुलिस बल संग मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार (सदर) मदन मोहन गुप्ता भी आ गए। अफसरों के भरोसा दिलाने पर युवक दो घंटे बाद करीब सवा बारह बजे नीचे उतर आया। यहां से तहसीलदार के साथ उसे गरिया गांव ले जाया गया। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक जमीन की पैमाइश कराई गई। उसमें राजकुमार के पास ही करीब सात डिसमिल जमीन अतिरिक्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed