फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by the police, the elderly set himself on fire near the outpost, 90 percent scorched

पुलिस से परेशान बुजुर्ग ने चौकी के पास खुद को लगाई आग, 90 फीसदी झुलसा

Fri, 29 Oct 2021 10:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the police, the elderly set himself on fire near the outpost, 90 percent scorched
झांसी। शुक्रवार की दोपहर रानीपुर पुलिस चौकी के पास एक बुजुर्ग ने खुद को आग लगा ली। वह नब्बे फीसदी झुलस गया है। परिवार वालों का कहना है संपत्ति के विवाद में पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई से दुखी होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। बुजुर्ग के बेटे को पुलिस तीन बार घर से उठा चुकी थी, जबकि दूसरे पक्ष पर कोई एक्शन नहीं हो रहा था। आज भी वह बेटे को छुड़ाने पुलिस चौकी गया था, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रानीपुर कस्बे के मुहल्ला लाड़गंज में सुखनंदन गुप्ता (75) अपनी पत्नी रामश्री और बेटे विनय के साथ रहता है। वह प्राइवेट बस में परिचालक है। दोपहर करीब दो बजे सुखनंदन गुप्ता ने रानीपुर पुलिस चौकी के पास खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जब तक लोगों ने आग को बुझाया वह 90 फीसदी तक झुलस गया था। घटना के संबंध में पत्नी रामश्री का कहना है कि उसके पति के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत हुआ था। आवास बनवाने के लिए पहली किस्त मिल गई थी। 26 अक्तूबर को उन्होंने अपने हिस्से की जमीन पर मकान के निर्माण का काम शुरू कराया, लेकिन चचेरे भाई बालकिशन, जयप्रकाश समेत अन्य लोग इसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन

शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सभी लामबंद होकर मौके पर आए और मजदूरों को भगाकर मकान का निर्माण रुकवा दिया। बेटे विनय ने जब विरोध किया तो उसे लात-घूंसों से पीटा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए मारपीट में घायल विनय को ही उठाकर चौकी में बंद कर दिया। विनय को छुड़ाने पिता सुखनंदन चौकी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। पहले भी पुलिस विनय को ही पकड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हताश होकर दोपहर करीब दो बजे सुखनंदन एक कट्टिया में पेट्रोल लेकर चौकी के पास पहुंचे और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। पुलिस भी आ गई। सुखनंदन को मऊरानीपुर अस्पताल ले जाया गया। हालत देख उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी आरए नैपाल सिंह, सीओ विवेक सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed