फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by not getting a dose of drugs, a young man hanged himself

Jhansi News: नशे की डोज न मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 05 Aug 2023 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Troubled by not getting a dose of drugs, a young man hanged himself
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। नशे की डोज न मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक युवक मुल्तानी मिट्टी में पेट्रोल मिलाकर खाता था। नशे का इंजेक्शन भी लगाता था। बीमार हो जाने से परिवार के लोग उसे नशा नहीं करने दे रहे थे। इससे वह परेशान रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर निवासी मलखान दोहरे के मुताबिक उनका इकलौता बेटा शुभम (25) नशे का आदी था। घर में सबके सो जाने के बाद मुल्तानी मिट्टी में पेट्रोल डालकर उसे खाने के साथ ही वह नशे का इंजेक्शन लगाता था। कई दफा उन लोगों ने उसे मना किया लेकिन, शुभम मानता नहीं था। रोकने पर परिवार में झगड़ा करता था। तीन दिन पहले उसे पेट में दर्द हुआ। मेडिकल कॉलेज में दिखाने पर उसकी आंतों में तीन जगह मिट्टी जमी पाई गई। उसमें संक्रमण हो गया था। डॉक्टरों ने दवा देकर घर भेज दिया। इसके बाद से परिवार के लोग शुभम पर कड़ी निगाह रखने लगे। उसे नशे का डोज बिल्कुल नहीं मिल पा रहा था। शुक्रवार रात उसने अपने हाथ से आलू की सब्जी बनाई। यह सब्जी उसने सबको खिलाई। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तब दरवाजा तोड़ा गया। अंदर उसका शव तौलिए से बने फंदा में लटका था। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी पहुुंच गई। उसने शव पोस्टमार्टम कराया। इकलौते बेटे की मौत से
विज्ञापन



पढ़ने मेें था होशियार, दस दिन पहले छोड़ दी थी नौकरी



परिजनों के मुताबिक शुभम पढ़ने-लिखने में होशियार था लेकिन, नशे की वजह से उसका कैरियर नहीं बन सका। आईटीआई करने के बाद वह कोचिंग और स्कूल में पढ़ाने जाता था। पिछले करीब तीन महीने से एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था लेकिन, दस दिन पहले ही उसने यह नौकरी छोड़ दी थी। शुभम मां-बाप का इकलौता बेटा था। उससे छोड़ी एक बहन स्नेहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed