{"_id":"67f828bf7c786684e70ad73c","slug":"trial-of-medicine-for-brain-hemorrhage-is-going-on-in-medical-college-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-531238-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में चल रहा ब्रेन हैम्ब्रेज की दवा का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में चल रहा ब्रेन हैम्ब्रेज की दवा का ट्रायल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) पहली बार ब्रेन हैम्ब्रेज (मस्तिष्क में ब्लॉकेज की वजह से) की दवा का ट्रायल करवा रहा है। छह माह से मरीजों पर चल रहे ट्रायल के काफी सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इसे लेकर डॉक्टर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, परिणाम देश के सभी 50 रिसर्च सेंटर का डाटा कलेक्ट होने के बाद होगा।
पहली बार आईसीएमआर ने मेडिकल कॉलेज झांसी के न्यूरोलॉजी विभाग को ब्रेन हैम्ब्रेज की दवा का ट्रायल के लिए चुना है। इसके लिए ट्रेनेक्सामिक एसिड ड्रग को भेजा गया है, जिसका ब्रेन हैम्ब्रेज और दिमाग की नसों के ब्लाॅकेज के रोगियों पर ट्रायल किया जा रहा है। न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कनकने ने बताया कि दवा के ट्रायल के दौरान काफी अच्छे परिणाम आ रहे हैं, जिससे उम्मीद की किरण नजर आ रही है।
विज्ञापन
0- इंसेट
शुगर रोगियों के घाव की दवा का भी चल रहा ट्रायल
झांसी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि शुगर के रोगियों के पैरों आदि में घाव हो जाते हैं। जरा सी चोट लगने पर घाव भरने में काफी दिक्कत होती है। कई बार तो रोगी का जीवन बचाने को लेकर गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है। इन रोगियों के घावों को सुखाने के लिए एंटी माइक्रबिल ड्रेसिंग का ट्रायल चल रहा है। इसमें रोगी के घाव पर विशेष किस्म की दवा लगाई जा रही है, जिसके काफी अच्छे परिणाम आ रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन