फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traveller is not find from jhansi platform

झांसी से ट्रेनों में जाने के लिए नहीं मिल रहे मुसाफिर

Wed, 10 Jun 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traveller is not find from jhansi platform
ट्रेन - फोटो : ?????
झांसी। स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही सातवें दिन तक कम रही। ट्रेनों से बेहद कम यात्री सफर कर रहे हैं। हालांकि, दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों की संख्या तीन गुना है, जिनमें अधिकांश लॉकडाउन में फंसे लोग रहते हैं। अभी तक झांसी रेलवे स्टेशन से 6081 यात्री अलग- अलग ट्रेनों से रवाना हो चुके हैं, जबकि उतरने वाले यात्रियों की संख्या 23845 हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के डर के चलते एक जून से चलाईं गईं स्पेशल ट्रेनों में बहुत कम संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। इनमें झांसी होकर अप और डाउन की 28 ट्रेनें निकल रहीं हैं। अभी भी इन ट्रेनों में सिर्फ जरूरतमंद लोग ही टिकट बनवा रहे हैं। इनमें अधिकांश वे लोग शामिल हैं जो लॉकडाउन में किसी न किसी वजह से फंस गए हैं। या किसी के नजदीक के नाते रिश्तेदार का दूसरे शहर में निधन हो गया है। या दूसरे शहर में पढ़ाई कर रहे बच्चों को लेने जाना है। दूसरा यह कारण भी है कि ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर पा रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक झांसी रेलवे स्टेशन से 6081 यात्री अलग- अलग ट्रेनों से रवाना हो चुके हैं, जबकि उतरने वाले यात्रियों की संख्या 23845 है। इस हिसाब से औसत एक ट्रेन में करीब 30 से 35 यात्री सवार हो रहे हैं, जबकि उतरने वाले यात्रियों की संख्या 120 के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed