फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trauma center of 100 beds will be built, from CT scan machine to pathology will be different

100 बेड का ट्रामा सेंटर बनेगा, सीटी स्कैन मशीन से लेकर पैथोलॉजी तक अलग होगी

Thu, 21 Apr 2022 10:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Trauma center of 100 beds will be built, from CT scan machine to pathology will be different
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जल्द ही सौ बेड का ट्रामा सेंटर बनेगा। यहां पर सीटी स्कैन, एक्सरे मशीन से लेकर पैथोलॉजी तक अलग होगी। इसके लिए शासन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से प्रस्ताव मांग लिया है। जल्द ही बजट जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

अभी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ही ट्रामा सेंटर चल रहा है। जबकि, दोनों को अलग-अलग होना चाहिए। ऐसे में यहां पर बेड से लेकर ओटी तक की मारामारी मची रहती है। बेड की किल्लत हो जाने पर कई बार मरीजों को गैलरी में पलंग डालकर लिटाना पड़ता है। एक सप्ताह पहले ही शासन ने मेडिकल कॉलेज को 100 बेड के ट्रामा सेंटर का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार भी करके भेज दिया। जिसमें कुछ संशोधन करके दोबारा भेजने को कहा गया। अब एक-दो दिन में इसे भेज दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही निर्माण को लेकर बजट जारी हो जाएगा। वहीं, ट्रामा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश राजपूत ने बताया कि ट्रामा सेंटर में 20 बेड का आईसीयू बनेगा। ऑर्थोपेडिक, सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी समेत छह विभागों की मॉड्यूलर ओटी बनेगी। यहां पर अलग से ही सीटी स्कैन, एक्सरे मशीन होगी। पैथोलॉजी की जांच की सुविधा होगी।
विज्ञापन

ट्रामा के रोजाना आते हैं 50 मरीज
इमरजेंसी में ट्रामा के रोजाना 50 मरीज आते हैं। इनमें से आठ से दस मरीजों को सर्जरी की जरूरत पड़ती है। नस कटने पर प्लास्टिक सर्जरी, स्पाइन और ब्रेन में चोट आने पर न्यूरो सर्जरी, हड्डी में टूटफूट होने पर ऑथोपेडिक विभाग के डॉक्टर ऑपरेशन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed