फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trauma Center is the government 50 million

ट्रामा सेंटर को शासन ने दिए 50 लाख

Tue, 09 Aug 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Trauma Center is the government 50 million
hospital, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर के लिए शासन ने पचास लाख रुपये दे दिए हैं। इससे ट्रामा सेंटर कर्मचारियों को मानदेय की आस जग गई है। हालांकि, अभी कॉलेज प्रशासन तय नहीं कर पाया है कि बजट कैसे खर्च किया जाए, इसको लेकर मंगलवार को अधिकारी बैठक करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अप्रैल 2015 से ट्रामा सेंटर के संविदा कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है, इससे उनकी पारिवारिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कई बार बजट को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बावजूद शासन की कान पर जू तक नहीं रेंग रहा था। अब शासन ने कर्मचारियों की सुध लेते हुए 50 लाख रुपये का बजट मेडिकल कॉलेज को भेज दिया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि बजट आने के बाद कॉलेज प्रशासन बकाया मानदेय का भुगतान नहीं कर रहा है। इससे उनमें आक्रोश है। वहीं, इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी वह जनपद से बाहर हैं। मंगलवार को झांसी आने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर फैसला किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ भी मिले
ट्रामा सेंटर के बजट के अलावा शासन ने एक करोड़ रुपये और दिए हैं। यह बजट छात्रवृत्तियां और छात्र वेतन के लिए आवंटित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed