फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transport department is collecting tax from buses standing during Corona period

कोरोना काल में खड़ी रहीं बसों से भी परिवहन विभाग वसूल रहा टैक्स

Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Transport department is collecting tax from buses standing during Corona period
झांसी। डेढ़ वर्ष पूर्व कोरोना महामारी के दौरान देश भर में संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया था। इस दौरान बसों का संचालन भी बंद कर दिया गया था। कई वाहन स्वामियं ने टैक्स से बचने के लिए बसें खड़ी करने के साथ ही परमिट भी सरेंडर कर दिए थे। लंबे समय तक बंद रहने के कारण सरकार ने रोड टैक्स नहीं वसूलने की घोषणा की थी। स्थिति सामान्य होने पर वाहन स्वामी जब सड़क पर लेकर आए तो अब परिवहन विभाग ने बंद की अवधि का भी टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। इससे वाहन स्वामी खासे नाराज हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के समय मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों में बसों का संचालन बंद था। एमपी सरकार ने तीन महीने का टैक्स माफ कर दिया है। यूपी सरकार द्वारा घोषणा के बाद भी टैक्स वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

- अनूप कुमार यादव
पहली बार उत्तर प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों की सरकारों ने साढ़े पांच से छह महीने तक रोड टैक्स माफ कर दिया था। उत्तर प्रदेश में काफी दबाव के बाद सरकार ने दो महीने का ही माफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद खान
जब बसों का संचालन पूरी तरह बंद था और बसें सड़कों पर उतरी ही नहीं तो टैक्स किस बात का सरकार ले रही है। वहीं बंद के दौरान हम लोगों ने परमिट भी सरेंडर कर दिया था।
राकेश यादव
सरकार ने घोषणा की थी कि जितने दिन तक वाहन सड़क पर नहीं चलेंगे, रोड टैक्स नहीं देना होगा। वाहनों के संचालन के आदेश के बाद जब परमिट उठाए गए तो परिवहन विभाग पूरा टैक्स वसूल रहा है।

रवि यादव
शासनादेश के अनुसार टैक्स लिया जा रहा है। इस वर्ष टैक्स माफ करने का कोई लिखित शासनदेश नहीं मिला है। अगर निर्देश मिलेगा तो जमा टैक्स को समाहित किया जाएगा।
सत्येंद्र कुमार
एआरटीओ, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed