Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transformer should not be installed at the school gate

Jhansi News: स्कूल के गेट पर न लगाया जाए ट्रांसफार्मर

Thu, 04 Jul 2024 05:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Transformer should not be installed at the school gate
प्रदर्शन करते लोग।  - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। स्कूल के गेट के पास ट्रांसफार्मर लगाए जाने से गुस्साए अभिभावकों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश जताया।
धरने पर बैठे अभिभावकों ने बताया कि लक्ष्मणगंज स्थित जिनराज मेमोरियल स्कूल के गेट के बाहर पहले से एक ट्रांसफार्म लगा हुआ है। जबकि, अब एक और ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। पहले से लगे ट्रांसफार्मर में हाल ही में विस्फोट हुआ था। उसका गर्म तेल आसपास फैल गया था। यह स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बावजूद, अब एक और ट्रांसफार्मर यहां लगाया जा रहा है। जबकि, इस ट्रांसफार्मर के लिए पहले विद्यालय से 70 फीट की दूरी पर स्थान चिह्नित किया गया था। लेकिन, स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अब इसे विद्यालय के गेट के पास लगाया जा रहा है। उन्होंने बिजली विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर अन्यत्र स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर हनीफ, विकास, मनीष, रामकुमार, वहीद, मनोज, भगवती, संध्या गुप्ता, अभिषेक निगम, रेखा भारती आदि मौजूद रहीं।
000000
शिक्षक विधायक का किया सम्मान
झांसी। बुधवार को परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन ने प्रदेश कार्यकारिणी सचिव प्रिंस चौधरी की अगुवाई में शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी का सम्मान किया। इस मौके पर रागिनी कुशवाहा, राजेश वर्मा, अनिल बबेले, शेर सिंह यादव, रामकुमार यादव, रमेश चक्रवर्ती, मुकेश सिंह, रविंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed