फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transformer and electric wires burnt to ashes due to garbage fire

Jhansi News: कूड़े की आग से ट्रांसफार्मर और बिजली के तार जलकर खाक

Wed, 04 Jun 2025 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Transformer and electric wires burnt to ashes due to garbage fire
- गांव में बिजली संकट, जेई बोले चिह्नित कर करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। ग्राम अमरा में सोमवार को देर रात कूड़े में लगी आग की लपटों ने पास ही लगे ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से बिजली की केबलों तक पहुंच गई। इससे दोनों पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इस घटना से पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रात में किसी ने आग की जली हुई राख ट्रांसफार्मर के पास फेंक दी थी। देर रात तेज हवा चलने से आग भड़क गई और आसपास लगी झाड़ियों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने 250 केवीए ट्रांसफार्मर और केबिल को चपेट में ले लिया। सूचना विद्युत विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर और केबिल जल चुकी थी। जिससे पूरे गांव की बिजली ठप हो गई। बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और रात में सुरक्षा जैसी कई समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।
विज्ञापन

जेई संजय कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई के लिए कार्य किया जा रहा है। कूड़े फेकने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed